Thursday, April, 10,2025

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ बने एकलिंगनाथ जी के 77 वें दीवान

उदयपुर: मेवाड़ पूर्व राज परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद बुधवार को उनके पुत्र डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को एकलिंग जी के 77वें दीवान के रूप में गद्दी पर बिठाया गया। सिटी पैलेस में सुबह मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच रस्म शुरू हुई।

इस आयोजन में कुलगुरु समेत कई संत-महात्मा भी पहुंचे। इससे पहले लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने गद्दी की पूजा-अर्चना की। उनके कुलगुरु ने उन्हें गद्दी पर विराजमान किया। इसके बाद उन्होंने श्री एकलिंग नाथ जी की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया और धूनी दर्शन किए। पारंपरिक गद्दी उत्सव में 1500 वर्ष पुरानी परंपरा का निर्वाहन किया गया। गद्दी उत्सव, मेवाड़ की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है, जहां मेवाड़ के अधिपति भगवान श्री एकलिंगनाथ माने जाते हैं और उनके दीवान के रूप में गद्दी पर बैठने की यह प्रथा सदियों से चली आ रही है। इस अवसर पर मेवाड़ राजघराने के सदस्य, शहरवासी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूरी निष्ठा और सम्मान के साथ निभाएंगे परंपरा

डॉ. लक्ष्यराज ने कहा कि यह परंपरा उनके पूर्वजों द्वारा संजोई गई है, और वे इसे पूरी निष्ठा और सम्मान के साथ निभाएंगे। यह केवल एक पारंपरिक रस्म नहीं, बल्कि मेवाड की गौरवशाली संस्कृति और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि इस सम्मान को निभाने में उन्हें जनता का भरपूर सहयोग और प्यार मिल रहा है, जिससे इसे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। पूर्व में भी उनके पूर्वजों ने इस परंपरा को निभाया था और वह भी उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए इसे संजोएंगे।

राजपुरोहितों ने करवाया हवन

गद्दी उत्सव कार्यक्रम शंखनाद के साथ शुरू हुआ। पूर्व राजपरिवार के कुलगुरु डॉ. वागीशकुमार गोस्वामी ने गद्दी पूजा संपन्न होने के बाद डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड का तिलक कर उन्हें गद्दी पर विराजित किया। इसके बाद वहां मौजूद सभी संतों का सम्मान किया गया और डॉ. लक्ष्यराज ने उनका आशीर्वाद लिया। राजपुरोहितों ने इस दौरान हवन भी किया। रात 9 बजे तक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान लक्ष्यराज सिंह के बेटे हरितराज सिंह मेवाड़ ने संतों का आशीर्वाद लिया। ओडिशा के डिप्टी सीएम और लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के ससुर कनकवर्धन सिंह, कवि शैलेश लोढ़ा भी उदयपुर सिटी पैलेस पहुंचे। सिटी पैलेस स्थित नौ चौकी महल के राय आंगन में सभी सफेद रंग के कपड़ों में नजर आए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery