Tuesday, August, 12,2025

स्व. दाऊलाल वैष्णव को श्रद्धासुमन अर्पित

जोयपुर: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता स्वर्गीय दाऊलाल वैष्णव की पुण्य स्मृति में आयोजित शोक सभा में देश के राजनीतिक और प्रशासनिक जगत की अनेक प्रमुख हस्तियों ने भाग लेकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। शोकसभा का आयोजन जोधपुर के सरदारपुरा क्षेत्र स्थित महावीर कॉम्प्लेक्स में किया गया, जहां श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए देशभर से जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं आम जनों का तांता लगा रहा।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, खेल एवं युवा मामले मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, उद्योग राज्य मंत्री के. के. विश्नोई, विधायक अतुल भंसाली, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा और सतीश पूनियां महित अनेक प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी। डॉ. जगदीश चंद्र भी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के जोधपुर स्थित निवास पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया। डॉ. जगदीश चंद्र ने स्व. दाऊलाल वैष्णव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, उद्योगपतियों, पत्रकारों एवं नागरिकों ने स्व. दाऊलाल वैष्णव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा अश्विनी वैष्णव एवं उनके परिजनों से भेंट कर गहन दुःख प्रकट किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery