Monday, March, 16,2026

कैंसर संस्थान को विजिटर बेंच और कूलर भेंट

बीकानेर: महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र द्वारा आचार्य तुलसी क्षेत्रीय कैंसर चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र, पीबीएम चिकित्सालय को पांच विजिटर बेंच एवं दो कूलर भेंट किए गए।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पीबीएम चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया, कैंसर संस्थान की निदेशक डॉ. नीति शर्मा, डॉ. संगीता जैन सहित वीरा केंद्र की अध्यक्ष मनीषा बोथरा डागा, सचिव मिथिला भूरा, रीजन सेक्रेटरी संतोष बांठिया, जॉन अध्यक्ष टोडरमल चोपड़ा, वीर चंद्र कुमार राखेचा, वीरा चारू नाहटा, वीरा रेणु गुजरानी, नीलम दफ्तरी, सपना भूरा, सरिता दसानी, सरिता बोथरा, जया सेठिया, रजनी नाहटा, प्रियंका जैन, मंजू नौलखा सहित वीरा बहनों की उपस्थिति रही। वीरा केंद्र की अध्यक्ष मनीषा बोथरा डागा ने कहा कि संस्थान समाज सेवा के कार्यों में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाती रहा है और भविष्य में भी इस प्रकार का सहयोग जारी रहेगा।

पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया एवं कैंसर संस्थान की निदेशक डॉ. नीति शर्मा ने महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उपलब्ध कराए गए संसाधन कैंसर रोगियों एवं उनके परिजनों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। इस सहयोग से अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। अंत में निदेशक डॉ. नीति शर्मा ने भेंट के लिए संस्था का धन्यवाद ज्ञापित किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery