Monday, July, 27,2026

पंचायत चुनाव से पूर्व गांव-गांव में सक्रिय हों कार्यकर्ताः दिलावर

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र के चेचट मंडल में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से अभी से गांव-गांव में सक्रिय होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक वार्ड आरक्षण की लॉटरी निकल जाएगी, जिसके बाद चुनाव होंगे।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को लाभ दिलाएं और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। मदन दिलावर ने कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर कमल के फूल की जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने चेचट में पंचायत समिति गठन, ताकली बांध, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विस्तार, महाविद्यालयों की स्थापना, सड़क विकास तथा ताकली नदी सौंदर्याकरण सहित क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। सम्मेलन में कृष्ण गोपाल अहीर, हंसराज रायका, गौरीशंकर महात्मा, श्रीमती निहारिका चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery