Thursday, April, 30,2026

ग्राम पंचायत में गंदगी देख भड़के मंत्री, 6 अधिकारी निलंबित

सीकर: शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर रविवार को जयपुर से चूरू जाते समय सीकर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त गंदगी देखकर भड़क गए। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए पूछा कि यदि इस गंदगी से बीमारी फैल गई तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। मंत्री ने कार्रवाई करते हुए सीकर के 2 बीडीओ, 2 एबीडीओ और 2 स्वच्छता प्रभारियों को सस्पेंड करने और जिला परिषद के सीईओ और एसीईओ को चार्जशीट देने के निर्देश जारी किए। दरअसल, मंत्री दिलावर चूरू जिले के प्रवास कार्यक्रम पर थे। इस दौरान उन्होंने रास्ते में सीकर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया।

सबसे पहले वे ग्राम पंचायत ठीकरिया पहुंचे, इसके बाद पलसाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रेवासा का दौरा किया। रेवासा में गंदगी और कचरे के ढेर देखकर मंत्री नाराज हो गए। उन्होंने ग्रामीणों को बुलाकर सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में न तो नियमित सफाई होती है और ना ही कचरा उठाने के लिए कोई वाहन आता है। यह सुनकर मंत्री दिलावर ने मौके पर ही जिला परिषद सीकर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को फोन कर स्थिति पर नाराजगी जताई।

बाजोर में भी स्थिति बदतर

इसके बाद मंत्री पिपराली पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बाजोर पहुंचे, जहां स्थिति और भी खराब मिली। गांव में जगह-जगह पानी भरा हुआ था, कीचड़ और कचरे के कारण रास्ते अवरुद्ध थे। मुख्य सड़कों पर भी गंदगी के ढेर लगे हुए थे। इस पर मंत्री ने अधिकारियों से सवाल किया कि क्या वे कभी गांवों का निरीक्षण करते हैं। मंत्री दिलावर ने कहा कि गर्मी का मौसम आने वाला है और यदि ऐसी स्थिति में बीमारियां फैलती हैं, तो इसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित बीडीओ कभी गांवों का दौरा नहीं करते।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

नाराज मंत्री ने कहा कि वे पिछले दो वर्षों से लगातार स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के निर्देश दे रहे हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इन पर हुई कार्रवाई

मंत्री दिलावर ने जिला परिषद के सीईओ तथा एसीईओ को चार्जशीट देने और पलसाना के बीडीओ सुरेंद्र शर्मा (कार्यवाहक) व एबीडीओ बीरबल सिंह, पिपराली बीडीओ जनरैल सिंह व एबीडीओ रतन को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। इसके साथ दो स्वच्छता प्रभारी को भी सस्पेंड किया गया। मंत्री ने यह भी कहा कि यदि स्वच्छता के लिए आवंटित धनराशि का दुरुपयोग पाया गया, तो संबंधित अधिकारियों से उसकी वसूली की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery