Friday, June, 27,2025

आबादी क्षेत्र में आया लेपर्ड, मकान में किया बंद

राजसमंद: बिनोल नाका क्षेत्र में रविवार अलसुबह आबादी क्षेत्र में लेपर्ड के घुसने से हड़कंप मच गया। लेपर्ड ने पहले एक बकरी का शिकार किया और फिर पास ही स्थित एक मकान में जा घुसा। मकान मालिक जोहर सिंह राजपूत ने लेपर्ड को एक कमरे में बंद कर दिया और वन विभाग को सूचना दी। इस पर पहुंची वन विभाग की टीम ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। फिर, लेपर्ड का पीपरड़ा नर्सरी में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसके बाद उसे टाड़गढ़ अभयारण्य में छोड़ दिया। घर के मालिक जोहर सिंह ने बताया कि रविवार तड़के तीन बजे घर में खटपट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। पहले उन्हें लगा कि कोई चोर घर में घुस गया है, लेकिन जैसे ही खिड़की से एक जानवर छलांग लगाकर कमरे में आया, तो वे चौंक गए। उन्होंने साहस दिखाते हुए तुरंत दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और लेपर्ड को कमरे में ही बंद कर दिया। रेंजर सत्यानंद गरासिया के नेतृत्व में टेंकुलाइज टीम मौके पर पहुंची। टीम ने लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद कर लिया।

टाइगर फिर नाहरगढ़ होटल के पास पहुंचा

सवाई माधोपुर रणथंभौर टाइगर रिजर्व से निकलकर रविवार को एक टाइगर होटल नाहरगढ़ के सामने वृक्ष कुंज के पास आ गया। टाइगर के आने से वृक्ष कुंज में काम कर रहे कर्मचारी होटल की ओर भाग गए। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर टाइगर की तलाश शुरू की, लेकिन टाइगर कहीं नजर नहीं आया। टीम टाइगर की तलाश में जुटी रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery