Tuesday, August, 12,2025

खेतड़ी में दो दिन पुराना लेपर्ड का शव मिला

खेतड़ी: यहां वन क्षेत्र के गाडराटा में एक लेपर्ड का शव मिला है। वन विभाग की टीम ने शव को चिरानी नर्सरी में ले जाकर पोस्टमार्टम कराया। रेंजर मुकेश मीणा ने बताया कि लेपर्ड के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। वहीं, पोस्टमार्टम में शामिल डॉ. राजीव रोहिल्ला ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना था। मृत लेपर्ड की उम्र लगभग 9 वर्ष थी। शव की पहचान में देरी का कारण बबाई नाके पर केवल एक कर्मचारी की तैनाती है। बड़े क्षेत्र में एक कर्मचारी नियमित गश्त नहीं कर पाता है। खेतड़ी बांसियाल रिजर्व कंजर्वेशन में वन विभाग द्वारा लगभग आठ लेपर्ड छोड़े गए हैं। विभाग के कर्मचारी नियमित रूप से इनकी ट्रैकिंग करते हैं। पोस्टमार्टम में डॉ. राजीव रोहिल्ला, डॉ. जितेंद्र सैनी और डॉ. अनीशा मान शामिल थे। मौके पर पुलिस विभाग से हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, राजस्व विभाग से चिरानी पटवारी रोहिताश कुमार और वनपाल सत्यवान पूनिया सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे। पोस्टमार्टम के बाद वन क्षेत्र में लेपर्ड का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery