Tuesday, August, 12,2025

चौथ माता मंदिर परिसर में आया लेपर्ड, लोगों में दहशत

सवाई माधोपुर: चौथ का बरवाड़ा कस्बे में स्थित चौथ माता मंदिर परिसर में रविवार रात को एक लेपर्ड आ गया। यहां रात करीब पौने 12 बजे लेपर्ड मंदिर में घुसा। इस दौरान काफी देर तक वह मंदिर में घूमता रहा। इस दौरान उसने एक कुत्ते का शिकार भी किया। बाद में जाग होने पर पुजारी मंदिर में गए तो उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद लेपर्ड मंदिर से भाग कर जंगल की ओर चला गया। इससे मंदिर पुजारी सहित आस-पास के लोग दहशत में आ गए। इससे पहले भी चौथ माता मंदिर में लेपर्ड आ चुके हैं।

चौथ का बरवाड़ा स्थित चौथ माता मंदिर के आस-पास घना जंगल है। ऐसे में यहां से मंदिर में लेपर्ड आ जाते हैं। रविवार रात को लेपर्ड सबसे पहले मंदिर की परिक्रमा में पहुंचा। वहां से वह सीढ़ियों के सहारे ऊपर मंदिर में जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

मंदिर पुजारी ओम प्रकाश ने बताया कि इस दौरान लेपर्ड ने एक कुत्ते का भी शिकार किया, जिसके बाद आस-पास के कुत्ते जोर-जोर से भौंकने के कारण जाग हुई। बाद में अन्य पुजारी एवं चौथ माता ट्रस्ट के कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर देखा गया तो लेपर्ड चौथ माता मंदिर की सीढ़ियों से जा रहा था, जिसे देखकर एक बार सभी दहशत में आ गए। बाद में शोर मचाने के बाद लेपर्ड मंदिर से जंगल की ओर भाग गया। लोगों ने बताया कि चौथ माता मंदिर के आसपास स्थित जंगल में लेपर्ड का मूवमेंट लगातार बना रहता है। ऐसे में वन विभाग को इनकी मॉनिटरिंग करनी चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery