Wednesday, August, 13,2025

झुंझुनूं-फलोदी में लेपर्ड से दहशत, किए रेस्क्यू

झुंझुनू: जिले के मंडेला थाना क्षेत्र के बुडानिया गांव में मंगलवार सुबह लेपर्ड ने अपने घर के बाहर पशुओं को चारा खिला रहे ससुर-बहू पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जब वन विभाग की टीम उसे पकड़ने पहुंची तो उसने टीम के साथ आए वेटरनरी डॉक्टर पर दीवार से कूदकर हमला किया। इस पर टीम के साथ आए वन विभाग के अन्य कर्मचारियों ने लेपर्ड पर लाठियां चला दीं, तो वह खेत की तरफ भाग गया। वैसे, करीब 12 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद लेपर्ड को ट्रैकुलाइज कर पिंजरे में बंद कर दिया।

जानकारी के अनुसार बुडानिया गांव में मंगलवार सुबह 5:30 बजे पशुओं को चारा खिला रहे हवा सिंह और उनकी पुत्रवधू पर लेपर्ड ने हमला किया। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मय टीम पहुंच गए। फिर, सुबह से वन विभाग की टीम लेपर्ड को पकड़ने के प्रयास में जुटी रही। इस टीम को सफलता नहीं मिली, तो जयपुर से टीम बुलाई गई। विभाग की रेंजर रंजन सुमन ने बताया कि वे रात की गश्त से लौट रही थीं। तब लेपर्ड आने की सूचना पर सीधे ही बुडानिया पहुंची और पगमार्क देखे। लेपर्ड के हमले में घायल हवा सिंह और उनकी बहू को उपचार के लिए बीडीके अस्पताल ले जाया गया।

मकान में घुसा लेपर्ड

रेंजर रंजन सुमन ने बताया कि शाम 4 बजे जयपुर से भी टीम पहुंच गई। इस दौरान लेपर्ड भागते-भागते एक घर में घुस गया। जयपुर चिड़ियाघर से आए वेटरनरी डॉक्टर अशोक तंवर टीम के साथ सीढ़ी लगाकर लेपर्ड को मकान में ही ट्रैकुलाइज करने का प्रयास कर रहे थे। इतने में लेपर्ड ने अचानक दीवार से कूदकर उन पर हमला कर दिया। फिर, मकान के पीछे स्थित खेत में भाग निकला। वहीं उसे ट्रैंकुलाइज किया गया। वन विभाग के अधिकारी विजय फगेड़िया, वनकर्मी राजेंद्र सिंह, सहायक वन पाल रोशन और राजेंद्र सिंह ने लेपर्ड का रेस्क्यू कर शाम 5:30 बजे पिंजरे में बंद किया।

फलोदी में लेपर्ड को किया डेढ़ घंटे में रेस्क्यू

सवाई माधोपुर फलोदी के पुराने गढ़ में मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे एक लेपर्डे आ गया और एक मकान में घुस गया। उसे देख मकान में रह रहे परिवार के लोगों के चिल्लाने पर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वनपाल सुमन गुर्जर वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची। यहां पहुंचकर टीम ने करीब एक से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लेपर्ड को ट्रैकुलाइज कर रणथंभौर टाइगर रिजर्व के रेस्क्यू वाहन से जंगल में छोड़ दिया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery