Monday, April, 21,2025

वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत से पकड़ा लेपर्ड को

जालोर/बूंदी: राज्य में सोमवार को एक जगह लेपर्ड, तो दूसरी जगह मगरमच्छ के घर में घुसने से दहशत फैल गई। जहां जालोर में लेपर्ड ने दो लोगों पर हमला कर दिया, वहीं बूंदी में घर में मगरमच्छ घुस जाने से ग्रामीण भयभीत हो गए। जालोर में लेपर्ड को वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सोमवार शाम को 9 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ लिया। दरअसल, जालोर जिले के कोटड़ा गांव के चेलाराम सरगरा (63) खेत में अरंडी की फसल की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी की ओर से आए लेपर्ड ने उन पर हमला कर दिया। चेलाराम के सिर पर लेपर्ड ने पंजा मारा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाद में परिजन उन्हें आहोर के सरकारी हॉस्पिटल ले गए और वन विभाग को सूचित किया। इसके करीब 20 मिनट बाद लेपर्ड कोटड़ा गांव में वजाराम के घर में घुस गया और आंगन में काम कर रही वजाराम की पत्नी लीला देवी पर हमला बोल दिया। हमले में लीला देवी के चेहरे, पैर और पीठ पर कई घाव हो गए। हमले से बदहवास लीला देवी के चिल्लाने पर पड़ोसी उसके घर की ओर दौड़े। इतने में लेपर्ड लीला के घर के एक कमरे में घुस गया। शोर-शराबे के बीच लेपर्ड कमरे में रखी चारपाई के नीचे बैठ गया। गांव वालों ने उसे कमरे में ही बंद कर दिया। हमले में घायल लीला देवी के 16 टांके लगाए गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग टीम कई घंटे की मशक्कत के बाद लेपर्ड को काबू में कर पिंजरे में बंद करके ले गई। लेपर्ड को मेडिकल जांच के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा।

घर में घुसा 7 फीट का मगरमच्छ... रेस्क्यू टीम ने नदी में छोड़ा

बूंदी जिले के तालेड़ा क्षेत्र के मांदड़ी गांव में सात फीट लंबा मगरमच्छ घुसने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ कर नदी में छोड़ा। एक ग्रामीण ने बताया कि वह बाड़े में पशुओं को चारा डालकर घर गया था। देर रात में नदी से एक बड़ा मगरमच्छ निकल कर बाड़े में लगी जाली में फंस गया। सुबह जब वह बाड़े में पशुओं को चारा डालने पहुंचा तो मगरमच्छ जाली में फंसा नजर आया। बाद में उसने रामगढ टाइगर रिजर्व के रेंजर को सूचना दी तो रेस्क्यू टीम पहुंची और मगरमच्छ को पकड़कर नदी में छोड़ा गया। रेस्क्यू टीम में कृष्ण कुमार जूनीवाल, पंकज मीणा, शंभू यादव, राकेश गुर्जर शामिल थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery