Tuesday, April, 21,2026

रणथंभौर से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंचा केपी-2

सवाई माधोपुर: कूनो नेशनल पार्क का चीता केपी 2 लंबा सफर तय कर रहा है। यह मध्य प्रदेश से चलकर रणथंभौर के जंगलों में पहुंच गया था। अब रणथंभौर का जंगल भी चीत केपी 2 को रास नहीं आया, जिसके चलते अब उसने सवाई माधोपुर के रिहायशी इलाकों का रुख किया है।

जानकारी के अनुसार, यह चीता श्याम वाटिका क्षेत्र के एक खेत में छिपा हुआ है, जो हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और जीनापुर इलाके से सटा हुआ है। इससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है  कि रविवार शाम को चीता केपी- 2 ने जंगल क्षेत्र में एक बकरी का शिकार भी किया था। इसके बाद वह धीरे-धीरे रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ आया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। मानस सिंह के नेतृत्व में रणथंभौर और कूनो नेशनल पार्क की टीम लगातार चीते की मॉनिटरिंग कर रही है। चीते के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए कूनो नेशनल पार्क के उच्च अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

आमजन से सतर्क रहने की अपील

गौरतलब है कि यह चीता करीब 3 दिन पहले कूनो नेशनल पार्क से निकलकर रणथंभौर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पहुंचा था, जिसके बाद से इसकी लगातार ट्रैकिंग की जा रही है। फिलहाल वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें। खेतों या सुनसान इलाकों में अकेले न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

मूवमेंट पर लगातार नजर

रणथंभौर के डीएफओ मानस सिंह के मुताबिक, चीता केपी-2 ने 14 फरवरी को राजस्थान में प्रवेश किया और चंबल नदी पार कर रणथंभौर पहुंचा था। पिछले तीन-चार दिनों से इसका मूवमेंट जोन-9 में बना हुआ है। इस जोन में बाधिन T-127, बाघ T-108 और कई तेंदुओं का भी नियमित मूवमेंट रहता है। वन विभाग की टीम चीते की 24×7 मॉनिटरिंग कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery