Saturday, April, 18,2026

एमपी से चंबल पार कर दोबारा राजस्थान पहुंचा केपी-2

सवाई माधोपुर/कोटा: मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर एक चीता राजस्थान की सीमा में पहुंच गया है। सवाई माधोपुर जिले के पालीघाट क्षेत्र के अजीतपुरा गांव में गुरुवार सुबह चीता 'केपी-2' का मूवमेंट देखा गया। ग्रामीणों के अनुसार, चीता सुबह गांव की सड़कों पर घूमता नजर आया और बाद में खेतों की ओर चला गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सुबह करीब 5 बजे से मौके पर पहुंचकर चीते की मॉनिटरिंग में जुट गई। पालीघाट और फलौदी रेंज की टीमें लगातार ट्रैकिंग कर रही हैं। वहीं कूनो नेशनल पार्क से भी एक विशेष टीम रणथंभौर पहुंच चुकी है, जो चीते की लोकेशन ट्रेस करने में सहयोग कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चीता बुधवार रात चंबल नदी पार कर पहले कोटा जिले की सीमा में दाखिल हुआ और फिर अंधेरे में दोबारा चंबल पार कर सवाई माधोपुर क्षेत्र में पहुंच गया।

19 मार्च को कोटा में दिखा

गौरतलब है कि यही चीता इससे पहले 19 मार्च को भी कोटा जिले में देखा गया था। इसके बाद 27 मार्च को पीपल्दा समेल गांव में उसे ट्रेंकुलाइज कर कूनो की टीम वापस ले गई थी। अब करीब 20 दिन बाद यह फिर उसी क्षेत्र में लौट आया है, जिससे वन विभाग की चिंता बढ़ गई है। पालीघाट रेंजर किशन कुमार सांखला ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और लगातार निगरानी की जा रही है। रणथंभौर की टीम ने इस संबंध में कूनो के अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद वहां से एक्सपर्ट टीम भी पहुंच गई है।

बारां में भी कूनो के चीते का मूवमेंट

इधर, केपी-2 के अलावा एक अन्य चीता 'केपी-3' का मूवमेंट भी बारां जिले के अटरू और छबड़ा क्षेत्रों में देखा जा रहा है। इससे पहले भी कूनो की मादा चीता 'ज्वाला' करीब 130 किलोमीटर दूर सवाई माधोपुर के बालेर गांव तक पहुंच चुकी है, जहां उसने एक बकरी का शिकार किया था। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और चीते से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery