Friday, April, 11,2025

पारिवारिक रंजिश के चलते चाकू से हमला घर में घुसकर महिला की हत्या, भांजा घायल

कोटा: शहर के भीमगंजमंडी थाना इलाके के तेलघर हुसैनी नगर में घर में सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। हमले में महिला का भांजा भी घायल हो गया। पुलिस ने महिला का शव एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय सुमित्राबाई मेहर हुसैनी नगर स्थित अपने घर के बरामद में सो रही थी। उसके पास भांजा 17 वर्षीय अरविंद सो रहा था। मृतका के बेटे जितेंद्र ने बताया कि मंगलवार देर रात को पड़ोसी आमिर पठान उर्फ शिब्बू (23) हमारे घर में चाकू लेकर आया और सबसे पहले मेरे मौसी के लड़के अरविंद के गले पर चाकू से हमला किया। आवाज सुनकर मेरी मम्मी उठी और बीच बचाव किया तो युवक ने अरविंद को छोड़ मम्मी पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में मौके से फरार हो गया। आमिर पठान की उनके साथ पारिवारिक रंजिश थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery