Thursday, January, 29,2026

कोटा में युवक को मिलने बुलाया, फिर मारी गोली

कोटा: कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक को घर से बाहर बुलाकर गोली मार दी। युवक के पेट और जांघ में गोली लगी है। उसका एमबीएस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। गोली मारने वाले घायल के पड़ोसी ही हैं। आदिल मिर्जा गैंग से जुड़ी जानकारी पुलिस को देने के कारण उनकी घायल से रंजिश थी। घायल के भाई रहीम ने बताया कि उनका बड़ा भाई नईम घर पर था। तभी पड़ोस में रहने वाले शरीफ ने उसे फोन कर किसी जगह पर मिलने बुलाया। नईम बाइक से मिलने पहुंचा। बाइक से उतरते ही पड़ोसी ने उस पर गोलियां चला दी और भाग गए। रहीम ने बताया कि शरीफ और नईम पहले आपस में दोस्त थे। आदिल मिर्जा के कहने पर ही गोली मारी गई थी। कैथूनीपोल थानाधिकारी अमरेश ने बताया कि घायल युवक अब्दुल नईम है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर और घायल पड़ोसी हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery