Friday, April, 24,2026

शादी से 8 दिन पहले युवक की हत्या, घात लगाकर किया हमला

कोटा: जिले में शादी से महज आठ दिन पहले एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक अपने ससुराल से अंगूठी का नाप देकर लौट रहा था, तभी रास्ते में बदमाशों ने उस पर लाठी-डंडों और पाइप से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान दौलतपुरा निवासी धर्मेंद्र सेन (26) के रूप में हुई है। उसके पिता प्रभुलाल ने बताया कि धर्मेंद्र की शादी 1 मई को तय थी और शादी के कार्ड भी बंट चुके थे। बुधवार को वह ससुराल पक्ष के बुलावे पर इटावा गया था, जहां अंगूठी का नाप देने के बाद अपने साले के साथ मंदिर दर्शन के लिए निकला।

शाम करीब साढ़े 7 बजे लौटते समय बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने धर्मेंद्र को पकड़कर उस पर ताबड़तोड़ हमला किया, जबकि उसका साला मौके से भाग गया। हमलावर युवक को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए।

परिजनों ने मंगेतर और साले पर हत्या की साजिश का शक जताया है। वहीं, सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल धर्मेंद्र को कोटा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। इटावा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सुनियोजित साजिश की आशंका सामने आई है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और मामले की गहन जांच जारी है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery