Friday, June, 05,2026

हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से झूलता मिला अभ्यर्थी का शव

कोटा: शिक्षा नगरी कोटा में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र का शव गुरुवार को उसके पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर निवासी आर्यन ओझा के रूप में हुई है। आर्यन फरवरी 2026 से कोटा में रहकर एक कोचिंग संस्थान में जेईई की तैयारी कर रहा था। वह राजीव गांधी नगर स्थित एक पेइंग गेस्ट (पीजी) आवास में रह रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन इसके पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 10:45 बजे पीजी में रहने वाले अन्य छात्रों ने उसका शव देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) योगेश शर्मा ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि किशोर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं होने के कारण इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery