Wednesday, August, 13,2025

अब कोटा महिला बंदी गृह होगा डिटेंशन सेंटर

कोटा: प्रदेश सरकार ने कोटा केंद्रीय जेल के महिला बंदी गृह को डिटेंशन सेंटर घोषित कर दिया है। यहां अब वे बांग्लादेशी महिलाएं रखी जाएंगी, जो बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रही हैं। फिलहाल, ऐसी 33 बांग्लादेशी महिलाएं अजमेर जेल में बंद हैं, जिन्हें जल्द ही कोटा शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही अन्य जेलों में बंद बांग्लादेशी महिलाएं भी यहां लाई जाएंगी। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने रविवार को कहा था कि राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को चिह्नित कर डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे हजारों नागरिकों की पहचान की गई है और सरकार आंतरिक सुरक्षा को लेकर सतर्क है। कोटा जेल अधीक्षक राजेंद्रकुमार के अनुसार, महिला डिटेंशन सेंटर की सुरक्षा के लिए पुलिस व आरएसी की तैनाती की जाएगी। अजमेर से जो बांग्लादेशी महिलाएं लाई जाएंगी, उनकी निगरानी की जिम्मेदारी कोटा शहर पुलिस संभालेगी। महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती होगी। साथ ही जेल परिसर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

कोटा से 40 महिला बंदियों को भेजा जाएगा अजमेर जेल

कोटा महिला बंदी गृह की क्षमता करीब 200 बंदियों की है। यहां से 40 भारतीय महिला कैदियों को अजमेर भेजा जाएगा, ताकि डिटेंशन सेंटर के लिए जगह उपलब्ध हो सके। राज्य सरकार के इस कदम को सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है, जिससे अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर कार्रवाई आसान होगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery