Tuesday, July, 14,2026

नकली नोट खपाने आया एमपी का युवक अरेस्ट

कोटा: कोटा ग्रामीण के बपावर थाना क्षेत्र में हाट बाजार के दौरान नकली नोट खपाने आए मध्यप्रदेश के गुना निवासी आनंद कुशवाह (40) को दुकानदार की सतर्कता से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी ने 200 रुपए का नोट देकर करीब 50 रुपए का सामान खरीदा और खुले रुपए लेकर निकल गया। दुकानदार को नोट संदिग्ध लगा तो उसने पीछा कर शोर मचाया, जिस पर स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे थाने ले गई।

बपावर थाना प्रभारी सुरेश मीणा ने बताया कि आरोपी की तलाशी में जेब से 200 रुपए के 12-13 नकली नोट मिले। इसके बाद बैग की जांच में 200 और 100 रुपए के कुल 58 हजार रुपए के नकली नोट बरामद हुए। बैग में बच्चों के सामान, सब्जियां तथा अन्य वस्तुएं भी मिलीं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हाट बाजार के दिन तीन-चार दुकानों से इसी तरीके से सामान खरीदकर खुले रुपए अपने पास रखता था।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery