Tuesday, August, 12,2025

कोटा में ट्रक में घुसी मिनी बस, एक ही परिवार के 4 की मौत

कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दीगोद उपखंड इलाके में रविवार अलसुबह एक मिनी बस (ट्रैवलर) आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में करौली के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, परिवार के 10 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें 7 की स्थिति गंभीर है। भीषण हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर बुढ़ादीत पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कोटा के एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुजीत शंकर बताया कि शनिवार को करौली के सीताबाड़ी इलाके की ज्वैलर फैमिली इंदौर गई थी। इंदौर में लड़के का सगाई-गोद भराई कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद परिवार के सभी लोग मिनी बस से रात को ही करौली लौट रहे थे। इस दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के चंबल पुल पर (बुढ़ादीत गांव) सुबह पांच बजे हादसा हो गया। हादसे के बाद करौली के सर्राफा बाजार सहित कई इलाकों में दुकानें बंद रखी गईं। सीताबाड़ी क्षेत्र स्थित मृतकों के घर पर शोक व्यक्त करने वालों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने द्वीट कर कहा कि कोटा के इटावा क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटना में जनहानि की सूचना अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

रफ्तार में थी मिनी बस

पुलिस ने बताया कि हादसा देखकर लगता है कि मिनी बस की स्पीड काफी तेज थी। आशंका जताई जा रही हैं कि मिनी बस के ड्राइवर को झपकी आने के कारण हादसा हुआ। हादसे में करौली के सीताबाड़ी सब्जी मंडी गली के ज्वैलर्स अनिल सोनी (48) और ब्रजेश सोनी (45), उनकी मां गीता सोनी (63) और बहनोई सुरेश सोनी (45) की मौत हो गई। अनिल और ब्रजेश ज्वैलरी का काम करते थे। सुरेश सरकारी टीचर थे, उनकी पोस्टिंग भरतपुर में थी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।

तीन ने मौके पर ही दम तोड़ा

अनिल के बेटे रानू के सगाई कार्यक्रम में सोनी परिवार के 14 लोग इंदौर गए थे। रानू बेंगलुरु में इंजीनियर है। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने एमबीएस हॉस्पिटल (कोटा) में इलाज के दौरान दम तोड़ा। अनिल के भतीजे संजय ने बताया कि परिवार के सदस्य सानिया, ममता, संजू, छोटू समेत 7 लोग हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इनमें से 4 को प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया है। 3 का इलाज एमबीएस हॉस्पिटल में चल रहा है। तीन सदस्यों को हल्की चोट आई थी। उन्हें हॉस्पिटल से छु‌ट्टी दे दी गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery