Friday, September, 26,2025

प्रदेश में बाढ़, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी

कोटा: कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में नेताओं ने बीजेपी की केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश में बारिश से खराब हुई फसलों, वोट चोरी, स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार को घेरा। रैली को संबोधित करते हुए डोटासरा ने कहा कि 2 महीने से कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, पाली सहित प्रदेश के आधे से ज्यादा जिले जलमग्न हैं।

बाढ़ से प्रदेश में हाहाकार मच गया, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। किसी मंत्री में हिम्मत नहीं कि वह कलेक्टर से फोन पर बात कर मदद की मांग करे। कई दिनों तक लोग परेशान रहे, लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दौरा करने भी नहीं गए। डोटासरा ने कहा सीएम जनता के पैसे से मौज-मस्ती कर रहे हैं। इस दौरान एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर, प्रहलाद गुंजल, फतेहपुर विधायक हाकम अली खान, कोटा जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, पूर्व विधायक रामनारायण मीणा और राखी गौतम सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

आखिर सरकार चला कौन रहा है

कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर ने कहा कि पर्ची खोलकर एक ऐसा सीएम प्रदेश की जनता को दे दिया, जिसको ये नहीं पता कि सरकार वो चला रहा है, दिल्ली चला रही या अधिकारी चला रहे हैं। आज प्रदेश की जनता त्रस्त है। किसान को मुआवजा नहीं मिल रहा। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा। प्रदेश सरकार में अधिकारी हावी हो चुके हैं। प्रहलाद गुंजल ने कहा कि तानाशाही पर लगाम लगाएंगे। इस वोट चोरी करने वाली सरकार को बेनकाब करेंगे। हाड़ौती के लोगों के साथ न्याय हो, इसके लिए पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे।

स्पीकर पर भी साधा निशाना

डोटासरा ने विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, स्पीकर नियम प्रक्रिया की कोई पालना नहीं कर रहे हैं। तानाशाही रवैया अपना रखा है। स्पीकर की गरिमा सबको साथ में लेकर चलने वाली होती है। उन्होंने दादागिरी से प्रतिपक्ष के ऊपर कैमरे लगा दिए और एक्सेस अपने आराम वाले कमरे में ले लिया। इससे बेशर्मी वाला बड़ा काम कोई और नहीं हो सकता। अच्छा हो उन्हें समय रहते अक्ल आ जाए। भगवान उनको बुद्धि दे। नहीं तो हम उनको कुर्सी पर नहीं रहने देंगे। उनके खिलाफ बजट सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे।

तानाशाह देश का लोकतंत्र भी खत्म न कर दे

तानाशाही का नतीजा आपने नेपाल में देख लिया, श्रीलंका में देख लिया। पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल में लोकतंत्र खत्म हो गया है। कहीं यह तानाशाह हमारे देश का लोकतंत्र भी खत्म न कर दे।

नगर निकाय चुनाव में सूपड़ा साफ कर देंगे

डोटासरा ने कहा, हम सड़क व सदन में जनता की आवाज उठाकर सोई हुई सरकार को जगाने का काम करेंगे। अगर सरकार नहीं जागती है तो पंचायत व नगर निकाय चुनावों में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। ये लोग चुने हुए जनप्रतिनिधियों को हटा रहे हैं। लाडपुरा में प्रधान कोर्ट से स्टे लेकर आया। 24 घंटे में दोबारा हटा दिया। नोहर में नगर पालिका की अध्यक्ष को हटाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery