Monday, March, 16,2026

डेढ़ करोड़ के रथ पर सवार होकर भ्रमण पर निकले खाटूश्यामजी

सीकर: खाटूश्यामजी का फाल्गुन मेला अपने सबसे बड़े पर्व पर पहुंच गया। शुक्रवार को बाबा खाटूश्यामजी चांदी से बने डेढ़ करोड़ रुपए के भव्य रथ में नगर भ्रमण के लिए निकले। रथ में करीब 125 किलो चांदी लगी है। भक्त रथ के साथ नाचते-गाते चल रहे थे और बाबा के खजाने का वितरण भी किया गया। नगर भ्रमण के दौरान रथ पर फूलों की बरसात की गई और भक्त रंग-गुलाल के साथ होली का उत्सव मना रहे थे। यह परंपरा लगभग 350 वर्षों से चली आ रही है। रथ मंदिर से रवाना होकर कबूतर चौक, हॉस्पिटल चौराहा और अन्य प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस मंदिर पहुंचा।

बीकानेर में तैयार हुआ भव्य रथ

खाटूश्यामजी की सवारी के लिए बीकानेर के नोखा में पिछले साल करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से भव्य रथ तैयार किया गया। रथ के निर्माण में एक महीने से अधिक समय लगा और प्रतिदिन 8 मजदूरों ने काम किया। रथ बनाने वाले दानदाता का नाम गुप्त रखा गया है। इसे विशेष रूप से जीप की बॉडी पर तैयार किया गया है, ताकि रथ को धक्का न लगाना पड़े। यह रथ बाबा श्याम की भव्य नगर यात्रा और मेले के दौरान भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना।

30 हजार से अधिक भक्त शामिल

यात्रा में 30 हजार से अधिक भक्त शामिल हुए। यात्रा का कुल समय 1 घंटे 5 मिनट रहा। यात्रा सुबह 11:15 बजे मंदिर से शुरू होकर दोपहर 12:20 बजे लौटकर मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई। इस दौरान दिल्ली से आए बैंड की धुन पर भक्त तल्लीन होकर नाचते-गाते चले। मंदिर समिति के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 3 मार्च को चंद्रग्रहण के कारण दर्शन बंद रहेंगे। जबकि 5 मार्च को बाबा का तिलक और विशेष सेवा-पूजा होगी। दर्शन 4 मार्च की रात 10 बजे बंद होंगे और 5 मार्च शाम 5 बजे पुनः शुरू होंगे। खाटूश्याम निज मंदिर के पुजारी महंत मोहनदास महाराज ने बताया कि 21 फरवरी से अब तक 14.31 लाख लोग खाटूश्यामजी के दर्शन कर चुके हैं। शनिवार-रविवार की छुट्टी के कारण भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

मेले का समापन आज

खाटूश्यामजी के मेले का शनिवार को निशान चढ़ाने के साथ समापन होगा। सीकर एसपी खुद रथयात्रा के दौरान पूरी व्यवस्था संभालते नजर आए। मेले के समापन से पहले शुक्रवार को बाबा के दर्शन के लिए भीड़ लगातार आती रही। श्रद्धालु देर रात तक कतार में लगे रहे। इस दौरान व्यवस्थाओं में अवरोध भी आया। मंदिर से कुछ दूर बाबा पार्किंग से मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते में वीआईपी लाइन तोड़कर कुछ युवक व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करते नजर आए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery