Thursday, August, 14,2025

दामाद ने रॉड से हमला कर की सास की हत्या, पत्नी घायल

खैरथल: किशनगढ़बास क्षेत्र के मीरका गांव में शनिवार देर रात शराब के नशे में दामाद ने ससुराल पहुंच कर नींद में सो रही सास और पत्नी पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में सास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार झाड़का निवासी मुकेश शराब का आदी है और अक्सर अपनी पत्नी से मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर पत्नी आचुकी अपने मायके मीरका आ गई थी। शनिवार देर रात करीब 3 बजे मुकेश अपने दोस्तों के साथ शराब के नशे में मीरका पहुंचा और घर में सो रही सास शिव प्यारी (45) और पत्नी आचुकी (25) पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। यूपी निवासी देवी दयाल जाटव मीरका गांव में किराए पर खेती बाड़ी का काम करता है। उनकी तीन बेटियां और तीन बेटे हैं। बीच वाली बेटी आचुकी (25) की शादी झाड़का निवासी मुकेश जाटव से करीब आठ साल पहले हुई थी।

जमीनी विवाद में किसान की हत्या

बानसूर बास दयाल के गांव नीमूचाना में जमीनी विवाद में किसान खोहरी निवासी बनवारी लाल यादव (60) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बनवारी रात को खेत पर गया था। उसके नहीं लौटने पर परिजनों ने फोन किया तो फोन बंद मिला। इसके बाद परिजन खेत में पहुंचे तो बनवारीलाल की लाश पड़ी मिली। मृतक के बेटे अशोक ने बताया कि उन्होंने नीमूचाना में करण सिंह को एक बीघा जमीन बेची थी। पैसे मांगने पर करण सिंह गोली मारने की धमकी देता था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery