Tuesday, August, 12,2025

घर में घुसकर धारदार हथियार से युवक की हत्या

श्रीगंगानगर: केसरीसिंहपुर में सोमवार रात को एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ मौर (40) के रूप में हुई है। मृतक के भाई परमजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5 बजे उसके पास थाने से फोन आया कि उनके भाई की हत्या हो गई है।
मौके पर पहुंचकर पता चला कि गांव के ही गोविंद सिंह पुत्र कुलवंत सिंह ने रात में घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मृतक के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं। आंगन में खून बिखरा पड़ा था। थानाप्रभारी बलवंत राम के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि हत्या किसी रंजिश के चलते की गई है। परमजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुखविंदर ने करीब 11 साल पहले उषा नाम की महिला से शादी की थी। उषा 10 साल तक उनके साथ रही और एक साल पहले किसी और के साथ चली गई।

आरोपी ने खुद ही किया सरेंडर

गांव के ही आरोपी गोविंद सिंह ने वारदात के बाद खुद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच एक महीने पहले किसी बात को लेकर झगड़ा होना सामने आया है, जिसमें मृतक ने आरोपी के साथ मारपीट की थी। इसी रंजिश में गोविंद ने यह वारदात की। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery