Thursday, January, 29,2026

केसरी सिंह बारहठ व्यक्ति नहीं, विचार थे: शेखावत

भीलवाड़ा: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि क्रांतिवीर ठाकुर केसरी सिंह बारहठ केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि ऐसा विचार थे, जो गुलामी को कभी स्वीकार नहीं करते थे। वे सत्ता के गलियारों में रहते हुए भी सत्य और राष्ट्रहित से कभी समझौता नहीं करते थे। मंगलवार को बारहठ त्रिमूर्ति स्मारक को समर्पित 'शौर्य दिवस', स्मारक की स्वर्ण जयंती और देवखेड़ा में स्थापित केसरी सिंह बारहठ की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शेखावत ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ चली अनेक क्रांतिकारी गतिविधियों में केसरी सिंह बारहठ की भूमिका अग्रणी रही। फरवरी 1903 के दिल्ली दरबार प्रसंग का उल्लेख करते हुए शेखावत ने कहा कि जब अंग्रेजी सत्ता अपनी शान ओ-शौकत दिखा रही थी और देशी रियासतों के शासकों को अधीनता जताने बुलाया गया था, तब केसरी सिंह बारहठ ने इसे भारत के स्वाभिमान की परीक्षा माना। 'चेतावनी रा चुंगाट्या' के तेरह सोरठों के माध्यम से उन्होंने महाराणा फतेहसिंह को विदेशी दरबार में जाने से रोक दिया।

शेखावत ने कहा कि केसरी सिंह बारहठ स्वाभिमान, साहस और बलिदान के प्रतीक थे। उन्होंने न केवल स्वयं, बल्कि अपने पूरे परिवार को राष्ट्रसेवा के मार्ग पर समर्पित किया। शाहपुरा की धरती को उन्होंने क्रांति, त्याग और राष्ट्रभक्ति की जीवंत प्रतीक बताया और कहा कि बारहठ त्रिमूर्ति स्मारक देश का पहला ऐसा स्मारक है, जो क्रांतिकारियों की स्मृति में स्थापित हुआ और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति का संदेश देता रहेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery