Sunday, June, 21,2026

केकड़ी में दिनदहाड़े व्यापारी को गोली मारी

केकड़ी: कस्बे में बुधवार शाम को दिनदहाड़े एक व्यापारी को गोली मार दी गई। फायरिंग में घायल व्यापारी को इलाज के लिए सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। एडिशनल एसपी राजेश कुमार मील ने बताया कि केकड़ी के अजमेरी गेट स्थित अम्बिका प्रिंटर्स के मालिक महेंद्र साहू और केकड़ी निवासी अजय साहू के बीच रुपयों को लेकर विवाद चल रहा है। महेंद्र की दुकान पर शाम करीब 4 बजे अजय साहू अपने साथियों के साथ पहुंचा।

कहासुनी होने पर आरोपी अजय ने महेंद्र पर 2 फायर कर दिए। महेंद्र के पेट और हाथ में गोली लगी, इससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। लोगों ने महेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी अजय साहू को हिरासत में ले लिया। 2 अन्य आरोपियों को भी डिटेन किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल गाड़ी को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से पैसों के लेन-देन को लेकर रंजिश है। पहले भी दोनों पक्षों की ओर से मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery