Saturday, July, 25,2026

वैन व पिकअप की भिड़ंत में चार महिलाओं की मौत

करौली: हिंडौन मार्ग पर गुडला गांव के पास शुक्रवार शाम को वैन और ऑक्सीजन सिलेंडर से भरी पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें 4 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस, शहर कोतवाली, पांचना पुलिस चौकी और मासलपुर चुंगी पुलिस चौकी का जाप्ता मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को निजी वाहनों से करौली जिला अस्पताल पहुंचाया। वैन में सवार लोग तीये की बैठक में शामिल होकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पीएमओ रामकेश मीणा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की जानकारी ली। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए।

दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार

करौली सदर थाना एएसआई सुमेर सिंह ने बताया कि हिंडौन के बनकी गांव निवासी रामदयाल (50) की बहन की मौत होने पर सभी लोग वैन से मांची गांव में तीये की बैठक में शामिल होने गए थे। वहां से वापस लौटते समय शाम करीब 4 बजे गुडला गांव के पास रैमजा की बगीची के पास वैन सामने से आ रही ऑक्सीजन सिलेंडर से भरी पिकअप से टकरा गई। दुर्घटना के बाद चीख पुकार मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

चालक गंभीर घायल, जयपुर रैफर

हादसे में गुड्डी (30), कमला (45), मछला (45) और शकुंतला (60) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा विमला (45), माया (45), पूनी (50), रामदयाल (50), पिंकी (30), देव (70) और दरब सिंह (45) घायल हो गए। वहीं, रेखा (25), आशु (4) और अनुष्का (2) को मामूली चोटें आई हैं। ड्राइवर दरब सिंह को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery