Tuesday, November, 25,2025

सेवा और समर्पण को मिला सम्मान

करौली: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से गुरुवार को गणेश गेट स्थित गणेश बैंक्वेट हॉल में करौली रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फस्र्ट इंडिया न्यूज के सीईओ पवन अरोड़ा ने कहा कि करौली विधायक दर्शन सिंह 24 घंटे जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहते हैं, जबकि सपोटरा विधायक हंसराज बालोती आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि डांग क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सीईओ अरोड़ा ने कहा कि पूर्व सभापति राजाराम गुर्जर पाकिस्तान से आने वाले विस्थापितों के पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर नीलाभसक्सेना की सराहना करते हुए कहा कि वे दो वर्षों से करौली के विकास में जुटे हैं। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के आने के बाद अपराध दर में कमी आई है और कई पुराने मामलों को भी खोला गया है।

उन्होंने शहनाई वादक यूसुफ खान की सराहना करते हुए सभी सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई दी। अरोड़ा ने कहा कि मंत्री जवाहर सिंह बेहम करौली जिले के प्रभारी मंत्री हैं। इस कार्यक्रम में 'स्व से पहले परमार्थ' की भावना से कार्य करने वालों को सम्मानित किया जा रहा है, जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत होगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए फलदार पौधे लगाने का संदेश दिया और बताया कि फस्र्ट इंडिया न्यूज की ओर से युवाओं के लिए 'आइकॉन ऑफ द मंथ' कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery