Tuesday, November, 25,2025

30 हस्तियां 'करौली के रत्न-2025' अवार्ड से सम्मानित

करौली: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से गुरुवार को गणेश गेट स्थित गणेश बैंक्वेट हॉल में 'करौली के रत्न-2025' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में समाजसेवा, शिक्षा और परोपकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम रहे। फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक दर्शन सिंह और हंसराज बालोती, कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजाराम गुर्जर व फर्स्ट इंडिया न्यूज के वरिष्ठ संपादक जिनेंद्र सिंह शेखावत उपस्थित रहे। समारोह के दौरान 30 हस्तियों को सम्मानित किया गया।

साथ ही पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अतिथियों को फलदार पौधे भेंट किए गए। सभा को संबोधित करते हुए पवन अरोड़ा ने जवाहर सिंह बेदम के प्रभावी नेतृत्व की सराहना की, जिन्होंने अपराध दर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की समर्पित जनसेवा की प्रशंसा की और करौली की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक व पर्यटन संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery