Tuesday, November, 25,2025

विकास के पथ पर भजनलाल सरकार, करौली बनेगा पर्यटन हब: बेढम

करौली: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से 'करौली के रत्न-2025' सम्मान समारोह गुरुवार को गणेश बैंक्वेट हॉल, गणेश गेट करौली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम रहे। फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने मंत्री सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में करौली विधायक दर्शन सिंह, सपोटरा विधायक हंसराज बालोती, जिला कलेक्टर नीलाभसक्सेना, एसपी लोकेश सोनवाल, पूर्व सभापति करौली राजाराम गुर्जर और फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीनियर एडिटर जिनेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। समारोह में समाज सेवा, शिक्षा व परमार्थ के क्षेत्र में योगदान देने वाली 30 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फलदार पौधों से अतिथियों का स्वागत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथि जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि फर्स्ट इंडिया न्यूज टीम की सजगता उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि करौली में कृष्णा सर्किट से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बेढम ने कहा कि सरकार शांति व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है, जिससे अपराधों में कमी आई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने कहा कि जवाहर सिंह बेदम राज्य के गृह राज्यमंत्री हैं, लेकिन उनका जमीन से जुड़ाव, कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क, संगठन के कार्यों में व्यस्तता और जन सुनवाई का मॉडल सराहनीय है। बेढम के यहां जो भी सुनवाई के लिए आता है, उसे पहले चाय-नाश्ता और खाना दिया जाता है, उसके बाद उसकी सुनवाई होती है और काम होने के बाद संबंधित को सूचना भी दी जाती है, यह एक अनूठा मॉडल है। गृह विभाग में बेढम के निरंतर कर्मठ प्रयासों से अपराध दर में लगभग 10 प्रतिशत की कमी आई है। अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेहम को कृष्ण-बलराम की जोड़ी बताते हुए कहा कि करौली में अच्छे समय की शुरुआत हो चुकी है।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery