Tuesday, July, 21,2026

पति-पत्नी व बड़े बेटे की मौत, छोटे की हालत गंभीर

करौली: सपोटरा उपखंड के बालोती गांव में सोमवार को एक परिवार द्वारा विषाक्त पदार्थ पीकर सामूहिक आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। हादसे में पति पत्नी और बड़े बेटे की मौत हो गई, जबकि छोटा बेटा जयपुर के एसएमएस अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छोटे बेटे की लंबे समय से चल रही बीमारी के कारण परिवार मानसिक तनाव में था। कैलादेवी डीएसपी मीना मीणा ने बताया कि बालोती निवासी रामदयाल बैरवा (45), उनकी पत्नी राजबाई (40), बड़े बेटे लक्ष्मीनारायण (25) और छोटे बेटे विजयराज बैरवा (23) ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।

तबीयत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने चारों को सपोटरा अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें गंगापुर सिटी अस्पताल रेफर किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चारों को जयपुर भेजा गया। गंगापुर सिटी से जयपुर ले जाते समय रास्ते में राजबाई और लक्ष्मीनारायण की मौत हो गई। दोनों के शव सपोटरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। वहीं, रामदयाल ने जयपुर पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। उनका शव जयपुर में रखवाया गया है। छोटे बेटे विजयराज का एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डीएसपी मीना मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि विजयराज लंबे समय से बीमार था, जिससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में था। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतराम मीणा, थानाधिकारी अभिजीत कुमार और तहसीलदार दिलीप अग्रवाल मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery