Friday, June, 27,2025

डिप्टी सीएम बैरवा करौली बस स्टैंड पर गंदगी देख भड़के

करौली: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा करौली दौरे पर रहे। उन्होंने बुधवार को जिला स्तरीय लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह में शिरकत की, जबकि गुरुवार को करौली बस स्टैंड का निरीक्षण किया। बस स्टैंड पर गंदगी व अव्यवस्था मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। डिप्टी सीएम बैरवा ने गुरुवार को करौली स्थित केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बस स्टैंड पर गंदगी देख उपमुख्यमंत्री भड़क गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था में तुरंत सुधार के निर्देश दिए। बस स्टैंड परिसर में संचालित रसोईघर में धूम्रपान की सामग्री देखकर नाराजगी जताई। उपमुख्यमंत्री ने यात्रियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगरपरिषद सभापति प्रतिनिधि सुशील शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, देहात मंडल अध्यक्ष रामेंद्र सिंह जादौन सहित भाजपा नेताओं ने बैरवा से करौली के रोडवेज डिपो से बसों का संचालन शुरू करने की मांग करते हुए नए रूटों पर बस सेवाएं शुरू करने की मांग की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery