Thursday, April, 10,2025

पोक्सो एक्ट-जेजे एक्ट की पालना के दिए निर्देश

उदयपुर: किशोर न्याय समिति, हाई कोर्ट के अध्यक्ष और जज मनोज कुमार गर्ग ने रविवार को चित्रकूट नगर स्थित नारी निकेतन, किशोर न्याय बोर्ड में संचालित सरकारी सम्प्रेषण गृह और बाल गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों और महिलाओं से बात की। प्रभारियों से गृहों में बच्चों को दी जा रही सुविधा और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पोक्सो एक्ट व जेजे एक्ट के प्रावधानों के साथ तय नियमों की पालना करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद गर्ग ने राजकीय किशोर गृह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, जिला बाल संरक्षण इकाई, विशेष किशोर पुलिस इकाई और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने बाल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे अधिकारी-प्रतिनिधियों को विभिन्न एक्ट-प्रावधानों की पालना के साथ संवेदनशीलता से काम करने के निर्देश दिए। एडीएम दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने जिले में बाल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery