Friday, June, 27,2025

18 मई तक जोधपुर को मिलेगा पानी

जोधपुर: भीषण गर्मी के बीच पेयजल की परेशानी से जूझ रहे जोधपुर के लोगों को राहत मिलने वाली है। नहरबंदी के समाप्त करने के चलते 18 मई तक इंदिरा गांधी नहर में पानी पहुंचने की उम्मीद है। हरिके बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है और यह अगले चार-पांच दिन में नहर में सुचारू रूप से उपलब्ध होगा। 18 मई तक पानी कायलाना और तखतसागर पहुंच जाएगा। नहरबंदी को भारत-पाक तनाव के कारण 10 दिन पहले ही खत्म कर दिया गया था, जिससे पश्चिमी राजस्थान के 10 जिलों में पानी के संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। पहले दिन 600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था और अब धीरे-धीरे पानी छोड़ा जाएगा। जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता दिनेश कुमार नागोरी ने बताया कि नहर में छोड़ा गया पानी 18 मई तक कायलाना और तखतसागर में पहुंचेगा। दरअसल, भारत-पाक तनाव के चलते नहरबंदी को खत्म करने के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान सरकार को कहा था। इसके बाद राजस्थान सरकार ने पंजाब सरकार से बात करके नहरबंदी को खत्म करने के लिए कहा। इसी के आधार पर इस बार 16 दिन पहले नहरबंदी को खत्म करके बैराज के गेट खोले गए हैं।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery