Thursday, December, 04,2025

जेएनवीयू और आयुर्वेद विवि में दीक्षांत समारोह आजः राज्यपाल होंगे शामिल केंद्रीय मंत्री शेखावत होंगे मुख्य अतिथि

जोधपुर: जोधपुर शहर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय का 21वां और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह 21 मार्च को राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की अध्यक्षता में होगा। जेएनवीयू का समारोह पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में स्थित मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में शुक्रवार सुबह 9:55 बजे होगा। मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत होंगे। पेसिफिक यूनिवर्सिटी समूह उदयपुर के अध्यक्ष प्रो. बी.पी. शर्मा भी संबोधित करेंगे।

आयुर्वेद विवि में प्रो. गौड़ होंगे मुख्य अतिथिः

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह शुक्रवार दोपहर 1:45 बजे सुश्रुत ऑडिटोरियम में होगा। विवि के कुलपति प्रो. (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति ने विभिन्न समितियों के साथ बैठक कर आयोजन की समीक्षा की। आयोजन से एक दिन पहले गुरुवार को की जाने वाली रिहर्सल भी हुई। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. बनवारी लाल गौड़, विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. राजेन्द्र गहलोत और आईआईटी के निदेशक प्रो. अविनाश अग्रवाल होंगे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery