Tuesday, August, 12,2025

शिक्षित और जागरूक युवा ही उज्ज्वल भारत की नींवः वासुदेव देवनानी

जोधपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है। यदि देश को आगे ले जाना है तो युवाओं को शिक्षित और जागरूक बनाना होगा। वे जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में आयोजित भव्य 'सिंधी प्रतिभा सम्मान समारोह' को संबोधित कर रहे थे।

समारोह का आयोजन संत नामदेव ट्रस्ट एवं सिंधी सेंट्रल पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। देवनानी ने कहा कि सिंधी समाज ने संस्कार, परिश्रम और शिक्षा के बल पर दुनिया में पहचान बनाई है। समारोह में केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विद्यार्थियों से कहा कि सम्मान केवल पदक नहीं, यह समाज की उम्मीद का प्रतीक है। समारोह की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने की। उन्होंने नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए ऐसे आयोजनों की सराहना की और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत युवाओं से सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत 'एक पेड़ मां के नाम' थीम पर पौधारोपण से हुई।

समारोह में समाज के 201 मेधावी विद्यार्थियों (सीए, डॉक्टर, इंजीनियर आदि) को सम्मानित किया गया। आयोजन दुबई के भामाशाहों दीपक पीतांबर होतचंदानी व हीरु-किशोर कलवानी के सहयोग से संपन्न हुआ। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, विधायक राजेंद्र बोराणा, एम्स निदेशक अनिल जोशी, समेत कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और आमजन शामिल हुए। आयोजन में महिला मंडल की विशेष सहभागिता रही। कार्यक्रम संचालन अशोक मूलचंदानी व योगेश चंगुलानी ने किया। आयोजन प्रभारी कमलेश लिमानी, भरत पहलवानी, योगेश चंगुलानी सहित टीम ने व्यवस्थाएं संभालीं। समारोह में इंद्रकुमार टहिल्यानी, किशोर चंगुलानी, गिरीश चंदानी, सुनील गीरचंदानी सहित समाजसेवियों का योगदान उल्लेखनीय रहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery