Saturday, September, 12,2026

तेज रफ्तार कैंपर ने 3 युवकों को कुचला

जोधपुर: शेरगढ़ क्षेत्र में गुरुवार रात रामदेवरा जा रहे पांच पैदल जातरुओं को भृंगरा गांव की सरहद में तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने चपेट में ले लिया। हादसे में नाथासर-तेना निवासी नरेश (25) पुत्र चंद्राराम, अंबाराम (29) पुत्र कुंभाराम और भानाराम (25) पुत्र अनोपाराम की मौत हो गई। नरेश, अंबाराम का भतीजा और भानाराम पड़ोसी था। तीनों मजदूरी करते थे। हादसा करीब 11:30 बजे मेगा हाईवे पर हुआ। उनके साथ चल रहे नरपत राम और उदाराम करीब 50 फीट पीछे होने से बच गए। शेरगढ़ थानाधिकारी खेताराम सियोल के अनुसार पांचों रात करीब 10 बजे रामदेवरा दर्शन के लिए निकले थे। सूचना पर एएसआई रूग्गाराम मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासी बिशन सिंह ने घायलों को शेरगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कैंपर जब्त कर चालक को डिटेन किया है और जांच शुरू की है।

ग्रामीण धरने पर बैठे

हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण शेरगढ़ थाने तथा मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने एसडीएम विक्रांत शर्मा को ज्ञापन देकर प्रत्येक परिवार को 50-50 लाख रुपए मुआवजा और एक सदस्य को संविदा नौकरी देने की मांग की। तहसीलदार और थाना अधिकारी ने समझाइश का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अड़े रहे। 8 सितंबर को भी आगोलाई हुलसेसर के पास रामदेवरा जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 14 लोग घायल हुए थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery