Wednesday, November, 05,2025

अवैध ढाबों की अनदेखी ने उजाड़ दिए कई परिवार

जोधपुर: जोधपुर जिले के मतोड़ा क्षेत्र में रविवार शाम सड़क हादसे में मारे गए सभी लोग देवउठनी एकादशी पर रविवार को ही जोधपुर के सूरसागर से कोलायत में कपिल मुनि के आश्रम में दर्शन करने के लिए गए थे। ये सभी लोग एक टेंपो ट्रैवलर में सवार थे। लौटते समय मतोड़ा थाना क्षेत्र में यह हादसा हो गया। सभी लोग जोधपुर के चांदपोल बड़ा रामदेवरा के पास नैनची बाग के रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो ट्रैवलर का चालक ओवरटेक कर रहा था, इसी दौरान भारतमाला हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकरा गया। भारत माला हाईवे पर साइड में लोगों ने अवैध रूप से छोटे ढाबे खोल रखे हैं। ट्रेलर एक ढाबे के आगे खड़ा था। इस हाईवे पर एनएचएआई की पेट्रोलिंग भी होती है, ऐसे में यह स्पष्ट है कि अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद अवैध ढाबों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण यह हादसा हुआ।

कोलायत में महिलाओं ने सरोवर में नहाने के दौरान ग्रुप फोटो भी खिंचवाया था। फोटो खिंचवाया तब इन महिलाओं को यह पता नहीं था कि यह फोटो उनकी आखिरी फोटो बन जाएगी, क्योंकि ये महिलाएं हादसे के दौरान मौत के आगोश में समा चुकी हैं। घटना की खबर मिलते ही जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश एमडीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित के साथ घायलों के इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने मामले में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

टक्कर की वजह

तेज स्पीड से आ रहा टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रक से सीधे टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। कई यात्री सीटों में फंस गए।

मौत का कारण

पुलिस उपाधीक्षक अचल सिंह देवड़ा ने बताया कि ज्यादातर मौतें सिर और छाती पर चोट लगने से हुई। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

तीन घंटे जाम

भारतमाला हाईवे पर 3 घंटे तक जाम रहा। पुलिस ने अल्टरनेटिव रूट से ट्रैफिक डायवर्ट किया।

रेस्क्यू ऑपरेशन

गाड़ी को काटकर फंसे यात्रियों को निकाला गया। घायलों को पहले ओसियां के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर के एमडीएम अस्पताल शिफ्ट किया गया।

शवों को निकालने में करनी पड़ी मशक्कत

मतोडा थाना अधिकारी अमानाराम ने बताया कि हादसे के बाद टेंपो ट्रैवलर में फंसे घायलों और शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे परिजन

मतोड़ा के पास हुए सड़क हादसे में घायलों को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में लाया गया है। हादसे के बाद घायल और मृतकों के परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने त्वरित मदद के दिए निर्देश

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि फलौदी के मतोड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद से लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। अधिकारियों को त्वरित प्रबंध के लिए निर्देशित किया है। जैसी सूचना है उस अनुसार हादसे में बड़ी जनहानि हुई है, अभी हमारा हरसंभव प्रयास है कि घायलों को श्रेष्ठ उपचार मिले। परिजनों को पूरी सहायता दी जाएगी, इस कठिन समय में उनके लिए संबल की प्रार्थना करते हुए सहायता प्रदान करने में तत्पर हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।

दीया ने की घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने भी दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट में लिखा, फलोदी के मतोड़ा क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि मुझे पटना में अभी समाचार मिला है कि फलोदी के मतोड़ा में सड़क हादसे में 15 लोगों की मृत्यु हुई है। यह सुनकर मन बेहद दुखी है। मैं ईश्वर से सभी दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं उनके परिजनों को हिम्मत देने तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

हादसा हृदय विदारकः वसुंधरा राजे

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी फलोदी हादसे पर प्रतिक्रिया दी है। वसुंधरा ने एक्स पर लिखा कि मतोड़ा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय पीडा सहने की शक्ति प्रदान करें तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery