Thursday, April, 30,2026

दीक्षांत शिक्षा का अंत नहीं, नवजीवन की शुरुआत: बागडे

जोधपुर: सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय, जोधपुर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने कहा कि दीक्षांत शिक्षा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के नए चरण की शुरुआत है। अर्जित ज्ञान को समाज और राष्ट्र के हित में समर्पित करना ही इसका मूल उद्देश्य है।

राज्यपाल ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर केवल डिग्री लेने का नहीं, बल्कि अपने ज्ञान को व्यवहार में उतारने का संकल्प लेने का है। उन्होंने प्राचीन गुरुकुल परंपरा के 'समावर्तन संस्कार' का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा का लक्ष्य सत्य, धर्म और विनम्रता के साथ जीवन में आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पुलिसिंग के सामने साइबर अपराध, आतंकवाद और नशीले पदार्थों के प्रसार जैसी गंभीर चुनौतियां हैं। ऐसे में तकनीक, डेटा एनालिटिक्स, फोरेंसिक और  साइबर सुरक्षा में दक्षता के साथ मानवीय मूल्यों को अपनाना भी जरूरी है। 'जन सेवा ही परम धर्म' की भावना से कार्य करते हुए पुलिस ही समाज का विश्वास जीत सकती है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नागरिकों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और न्याय की रक्षा के प्रहरी बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का आधार भी है।

न्याय व सेवा से सशक्त होगा राष्ट्रः देवनानी

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि न्याय राष्ट्र की नींव है और सेवा उसका प्राण। उन्होंने दीक्षांत समारोह को 'संकल्प दिवस' बताते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र सेवा और मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। समारोह में राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को डिग्री एवं पदक प्रदान किए। विश्वविद्यालय द्वारा पुलिसिंग, आंतरिक सुरक्षा और दाण्डिक न्याय के क्षेत्र में किए जा रहे शोध और शिक्षण कार्यों की भी सराहना की गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery