Saturday, April, 04,2026

छत पर चल रही थी एमडी ड्रग फैक्ट्री, 3 करोड़ का माल जब्त

जोधपुर: जोधपुर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मकान की छत पर संचालित एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में करीब 3 करोड़ रुपए कीमत की 3.055 किलोग्राम एमडी ड्रग्स और 55 किलो 725 ग्राम खतरनाक रसायन बरामद किए गए हैं।

एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गणपतराम बेनीवाल (40) को गिरफ्तार किया है, जो बालोतरा का रहने वाला है और फिलहाल जोधपुर के बनाड़ क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने 12 लाख रुपए का कर्ज चुकाने के लिए सांचौर के तस्करों से सौदा किया था। इसके तहत उसने अपने ही मकान को ड्रग्स बनाने की लैब में बदल दिया।

जानकारी के अनुसार, बरामद रसायनों से करीब 60 किलो एमडी ड्रग्स तैयार करने की योजना थी। AGTF, ATS, DST और बनाड़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात सुनसान इलाके में मकान की घेराबंदी की। जब टीम छत पर पहुंची तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। बल्ब की रोशनी में गद्दों पर ड्रग्स सुखाई जा रही थी, जबकि आसपास रसायनों के ड्रम और इलेक्ट्रॉनिक चूल्हे रखे हुए थे। मौके से डाइक्लोरोमीथेन, डी-आयोनाइज्ड वाटर सहित अन्य खतरनाक केमिकल, उपकरण और ड्रग्स बनाने का सामान जब्त किया गया है।

जयपुर रेंज में 'एंटी-वेनम 2.0' की शुरुआत, ड्रग्स नेटवर्क पर प्रहार

जयपुर। नशे के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए जयपुर रेंज पुलिस ने 'ऑपरेशन एंटी-वेनम 2.0' शुरू किया है। 1 से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर शिकंजा कसने के साथ नशे के आदी लोगों को मुख्यधारा में लाने पर भी फोकस रहेगा। पहले चरण (15-31 मार्च) में 229 मामलों में कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने रणनीति और आक्रामक कर दी है। सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिए गए हैं कि वे छोटे आरोपियों के बजाय ड्रग्स सप्लाई करने वाले बड़े नेटवर्क और सरगनाओं तक पहुंचें। अभियान के तहत नशा पीड़ितों की पहचान कर उन्हें नशामुक्ति केंद्र भेजा जाएगा, जिसमें प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं और धर्मगुरुओं का सहयोग लिया जाएगा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नशा छोड़ने के प्रयास नहीं करने वालों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई होगी, जबकि तस्करों की अवैध संपत्ति पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery