Saturday, October, 11,2025

हेरिटेज वॉक में झलके जोधपुर की सांस्कृतिक विरासत के रंग

जोधपुर: पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में सोमवार से दो दिवसीय मारवाड़ महोत्सव-2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव की शुरुआत सूर्य आराधना एवं योग प्रदर्शन से हुई। इसके बाद शहर के प्रसिद्ध घंटाघर से हेरिटेज वॉक का आयोजन हुआ। इस वॉक में बीएसएफ के ऊंट दस्ते, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं केसरिया साफा पहने स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वॉक घंटाघर से प्रारंभ होकर उम्मेद स्टेडियम जाकर संपन्न हुई। उम्मेद स्टेडियम में आयोजित कैमल टैटू शो एवं बीएसएफ वेपन डिस्प्ले ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। बीएसएफ का प्रशिक्षित ऊंट दस्ता सज-धज कर स्टेडियम पहुंचा तो वहां मौजूद पर्यटकों में खासा उत्साह नजर आया। बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट घेवरराम ने बताया कि यह ऊंट दस्ता सीमाओं पर देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आज ऊंट सफारी रहेगी आकर्षण का केन्द्र

महोत्सव में मंगलवार को दोपहर 3 से 5 बजे तक ओसियां गांव में ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं और पतंगबाजी का आयोजन होगा। इसके बाद ऊंट सफारी एवं फूड एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शक मरुस्थलीय जीवनशैली का अनुभव करेंगे। शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा और रात 9 बजे ओसियां के धोरों में भव्य आतिशबाजी के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा।

प्रतियोगिताओं ने मोहा मन

महोत्सव में सोमवार को मूंछ प्रतियोगिता, पगड़ी बांधना, मिस मारवाड़, मारवाड़ श्री, रस्साकशी एवं मटका दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों और दर्शकों ने पूरे जोश के साथ भागीदारी की। साथ ही, राजस्थानी व्यंजन एवं हस्तशिल्प की प्रदर्शनी ने स्थानीय कला और संस्कृति को नजदीक से जानने का अवसर प्रदान किया। शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery