Tuesday, November, 25,2025

पाकिस्तान विस्थापित युवक की निर्मम हत्या

जोधपुर: माता का थान थाना क्षेत्र में रविवार रात को एक निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। महादेव नगर में रहने वाले विजय कुमार (20) का शव सोमवार सुबह उसके घर में संदिग्ध हालत में मिला। युवक के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और हाथ-पैर रस्सी से पीछे की ओर बंधे हुए थे। सूचना पर एडीसीपी ईस्ट वीरेंद्र सिंह, एसीपी मंडोर नगेंद्र कुमार और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात रात के समय की गई है, जब विजय घर में अकेला था। पुलिस को घटना में करीबी या रिश्तेदारों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, विजय कार मैकेनिक का काम करता था और रोजाना रात करीब 10 बजे घर लौटता था। रविवार को वह असामान्य रूप से आठ बजे ही घर आ गया था। सोमवार सुबह जब उसने फोन नहीं उठाया तो परिवार के रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने घर जाकर देखा, जहां विजय मृत अवस्था में मिला। पुलिस आस-पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज जुटा रही है।

20 साल पहले पाक से आया था

पड़ोसी कन्हैयालाल ने बताया, विजय का परिवार करीब 20 साल पहले पाकिस्तान से भारत आया था और उन्हें भारतीय नागरिकता मिल चुकी थी। परिवार फिलहाल फलौदी गया हुआ था, जबकि विजय घर पर अकेला रह रहा था। उन्होंने बताया कि घर के अंदर खींचतान के निशान मिले हैं, जिससे लग रहा है कि युवक ने हमलावरों से खुद को बचाने की कोशिश की। पड़ोसी ने बताया कि परिवार ने जब विजय को फोन किया और उसने जवाब नहीं दिया, तो एक व्यक्ति घर गया और देखा कि कुत्ता बाहर घूम रहा है, जबकि अंदर विजय का शव पड़ा था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery