Thursday, January, 29,2026

माचिया सफारी पार्क में बाघ एंथोनी को मिली नई साथी

जोधपुर: कायलाना स्थित माचिया सफारी पार्क में चर्चित टाइगर एंथोनी को अब नई साथी मिल गई है। करीब एक माह पहले गुजरात के जूनागढ़ से लाई गई बाधिन को बुधवार को यहां माचिया पार्क के पिंजरे में छोड़ दिया गया है। वन विभाग की देखरेख में अगले छह महीनों में बाघ-बाघिन की केमिस्ट्री जमाने का प्लान है। वन्य जीव विशेषज्ञ अब उसके व्यवहार पर नजर रखेंगे और धीरे-धीरे उसे एंथोनी के पास ले जाया जाएगा। रेंजर करण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि माचिया पार्क का टाइगर एंथोनी अपनी साथी अंबिका से बेहद जुड़ा हुआ था, लेकिन पिछले साल अंबिका की मौत के बाद वह अकेला पड़ गया था। तब से ही वन विभाग एंथोनी की नई साथी की तलाश में था। आखिरकार 26 नवंबर को जूनागढ़ से नई बाधिन जोधपुर लाई गई। इसे एक महीने के लिए क्वारंटाइन रखा गया था। अब बुधवार को इसे यहां पिंजरे में छोड़ा गया है।

फिलहाल अलग पिंजरे में है बाघिन

दो साल दो माह की इस बाघिन को फिलहाल अलग पिंजरे में रखा गया है, ताकि वो नए माहौल में खुद को ढाल सके। वन अधिकारी लगातार दोनों पर नजर रख रहे हैं और धीरे-धीरे उन्हें करीब लाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग बनने के बाद आने वाले समय में माचिया पार्क में क्यूट टाइगर फैमिली देखने को मिल सकती है। पूर्व में बाधिन अंबिका के नाम पर विवाद के चलते बाद में उसे टी-2 नाम दिया गया था। इसलिए अभी नई बाघिन का नामकरण नहीं किया गया है।

एंथोनी की साथी अंबिका की पिछले साल हुई थी मौत

माचिया सफारी पार्क में टाइगर एंथोनी और उसकी साथी अंबिका उर्फ अंबी (टी-2) को आठ साल पहले कानपुर जू से माचिया में लाया गया था। इनका कुनबा तो नहीं बढ़ा, लेकिन पिछले साल 20 मई को अज्ञात कारणों से अंबिका की मौत हो गई थी। तभी से एंथोनी अकेला था। एंथोनी को साथी देने के लिए जोधपुर जंतुआलय प्रशासन ने केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडएआई) के जरिये एनिमल एक्सचेंज के तहत जूनागढ़ जू प्रशासन से बाघिन की मांग रखी। वहां से मंजूरी मिलने के बाद 26 नवंबर को बाघिन लाई गई।

सर्दियों में किए विशेष इंतजाम

रेंजर करण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बाघिन को बफैलो मीट दिया जा रहा है। डॉक्टर्स के निर्देश पर इसमें बदलाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्क के कार्निवल सेक्शन, जिसमें लेपर्ड और टाइगर सहित अन्य बड़े जानवर आते हैं, सर्दियों में इन्हें अधिक डाइट की जरूरत होती है। इस दौरान इन्हें उबला हुआ मीट भी दिया जाता है। साथ ही पानी में मिलाकर मल्टी विटामिन भी दिए जाते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery