Friday, April, 24,2026

जोधपुर में जेडीए ने हटाया अतिक्रमण

जोधपुर: जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बीसलपुर में करीब 4 बीघा सरकारी भूमि को मुक्त कराया। आयुक्त के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क मार्गाधिकार पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई के दौरान खसरा नंबर 1195 का निरीक्षण किया गया, जहां लंबे समय से अवैध निर्माण और झोपड़ियां बनाकर कब्जा किया गया था। टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया और भूमि को पूरी तरह खाली कराया। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकी। इसी अभियान के तहत जालेली फौजदारा क्षेत्र में भी प्रशासन ने सख्ती दिखाई।

यहां 30 फीट चौड़ी सड़क पर अवैध रूप से बनाई गई बाड़ को हटाया गया, जिससे आमजन के आवागमन में आ रही बाधा समाप्त हो गई। जेडीए अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सरकारी भूमि या सड़क पर दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लगातार चल रही इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का कहना है कि शहर में सरकारी जमीन और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery