Friday, June, 27,2025

डंपर चालक ने पुलिसकर्मी को कुचला

जोधपुर: शहर में अवैध बजरी परिवहन करने वाले माफिया के हौसले बुलंद हैं। बोरानाडा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह अवैध बजरी परिवहन कर रहे डंपर को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो डंपर चालक ने पुलिसकर्मी को कुचलने के लिए उसके ऊपर डंपर चढ़ा दिया। इससे पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस आरोपी डंपर चालक की तलाश कर रही है। एसीपी बोरोनाडा आनंद सिंह ने बताया कि सुबह खेजड़ली के पास एक अवैध बजरी से भरा डंपर खाली करने के लिए जा रहा था। इस दौरान डंपर को लूणी थाने के पुलिसकर्मी सुनील खिलेरी ने रोकने का प्रयास किया तो डंपर चालक ने उसके ऊपर डंपर चढ़ा दिया। एसीपी ने बताया कि इस दौरान डंपर का एक पहिया पुलिसकर्मी के पेट और पैर के ऊपर से निकल गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसकी हालत गंभीर है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery