Thursday, December, 04,2025

2 लाख में बेच रहे थे 10 लाख की फेक करेंसी

जोधपुर: शहर व आसपास के कस्बों में 500-500 रुपए के नकली नोट चल रहे हैं। इसका खुलासा मंगलवार रात को मंडोर मंडी में एक नोट छापने का कारखाना पकड़े जाने से हुआ। पुलिस ने मौके से 7.5 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। साथ ही, नोट छापने में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि आरोपी 2 लाख रुपए के असली नोट के बदले 10 लाख रुपए की कीमत के 500-500 के नकली नोट देते थे। कार्रवाई के दौरान डीसीपी आलोक श्रीवास्तव खुद मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि मंडोर मंडी स्थित नोट छापने के कारखाने में छापा मारने पर नागौर जिले के पांचोड़ी निवासी राजेंद्र व्यास व भावंडा निवासी हनुमानराम प्रजापत मिले। इनके पास से 7.5 लाख की कीमत के 500-500 रुपए के नकली नोट बरामद हुए हैं। इसके अलावा कंप्यूटर, स्कैनर, स्याही, पेपर सहित अन्य सामग्री मिली हैं।

मुखबिर ने दिया सुराग

जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक मुखबिर ने पुलिस को पांच-पांच सौ रुपए के दो नकली नोट दिए और बताया कि दो लाख रुपए में 10 लाख रुपए मिल रहे हैं। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम एक्टिव हुई, जिसने साइबर टीम के साथ समन्वय बैठाकर आरोपियों की पड़ताल की। मंगलवार रात को छापा मारा गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery