Thursday, June, 26,2025

पथराव में कई पुलिस व निगम कर्मी घायल, हवाई फायर... लाठी चार्ज

जोधपुर: वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत शहर के उम्मेद सागर क्षेत्र के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टीम पर स्थानीय लोगों ने जमकर पथराव किया।

जेसीबी सहित अन्य वाहन और मशीनों को तोड़ दिया गया। इस दौरान खबर कवर कर रहे मीडिया कर्मियों को भी निशाना बनाया गया और उनके मोबाइल तोड़ दिए। इसके बाद मौके पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता पहुंचा, फिर भी भीड़ को काबू में नहीं कर पाए। पथराव जारी रहा। हालात इतने बेकाबू हो गए कि पुलिस को हवाई फायर और लाठी चार्ज करना पड़ा, तब कहीं जाकर भीड़ तितर-बितर हुई। इसके बाद पुलिस ने घरों से लोगों को निकालना शुरू किया, लेकिन ज्यादातर लोग नजदीक की पहाड़ी पर चले गए थे। इसके बाद महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया। बहरहाल, पथराव में 12 से ज्यादा पुलिस और निगमकर्मी घायल हो गए। दो के सिर में गंभीर चोटें आईं। लोगों ने 4 जेसीबी और एक कार में तोड़फोड़ की। और तो और, अधिकारियों को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। पुलिस ने 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। दरअसल, उम्मेदसागर बांध क्षेत्र में 500 मीटर के दायरे में बड़ी संख्या में अवैध निर्माण हो गए है।

पहले हटाए 103 अतिक्रमण, 229 अब भी

सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने उम्मेदसागर और आसपास अतिक्रमण को देखते हुए सीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। जेडीए, पुलिस और पीएचईडी की संयुक्त कार्रवाई में पूर्व में 103 अतिक्रमण हटाए गए थे। जलदाय विभाग के ताजा सर्वे में 229 और अतिक्रमण चिह्नित किए गए। इन्हें हटाने की कार्रवाई सोमवार को शुरू की गई।

अवैध कब्जों से मुक्त कराएंगे: वर्मा

पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि पुलिस पथराव करने वालों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बांध क्षेत्र को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जाएगा। हिंसा में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अवैध बिजली कनेक्शन भी कटेंगे: महापौर

महापौर दक्षिण वनिता सेठ ने कहा कि यह गलत है कि लोग अवैध कब्जे भी करें और फिर पथराव भी करें, जो अतिक्रमण हैं, वो ध्वस्त होंगे ही। बिजली कनेक्शन के संबंध में महापौर ने बताया कि निगम समय पर पहुंच गया था और बिजली विभाग अवैध कनेक्शन काट रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग से बातचीत कर सभी अवैध कनेक्शन हटवा दिए जाएंगे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery