Sunday, October, 05,2025

यह तो सिर्फ ट्रेलर, पूरी पिक्चर अभी बाकी है: दीया

जोधपुर: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को लूणी विधानसभा क्षेत्र के सालावास ग्राम पंचायत में 104.15 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में दीया कुमारी ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम गढ़ रही है। लूणी क्षेत्र में बोरानाडा-सालावास, बासनी सर-धुंधाड़ा-जिला सीमा तक तथा गुढ़ा-भांडूकलां वाया मोगड़ा-सालावास-नन्दवान-हिरखेड़ा जैसी महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिससे आवागमन में सुविधा के साथ-साथ स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना साकार करने की दिशा में राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह तो केवल ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है। हमारी सरकार के केवल आधे कार्यकाल में ही सड़क, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, रोजगार और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक अतुल भंसाली, अरुण चौधरी, हमीर सिंह भायल, जसवंत सिंह विश्नोई, त्रिभुवन सिंह भाटी, राजेंद्र पालीवाल, वाटिका राजपुरोहित, गोविन्दराम भील सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

देश में निर्मित उत्पादों को दें प्राथमिकता

इस अवसर पर दीया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़े का उल्लेख करते हुए बताया कि इस अभियान के तहत सरकार जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने जीएसटी दरों में कटौती का भी उल्लेख किया और बताया कि इससे आम जन को महंगाई से राहत मिली है। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि विदेशी वस्तुओं की अपेक्षा हमें देश में निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए, जिससे आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सके। समारोह के अंत में उपमुख्यमंत्री ने आमजन से संवाद करते हुए कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र के लिए 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाएं धरातल पर लाई जाएंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery