Thursday, January, 29,2026

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की 1 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

जोधपुर: पुलिस ने साइबर ठग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी एक करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई। जोधपुर डीसीपी वेस्ट विनीत बंसल ने बताया कि साइबर क्राइम में शामिल हिस्ट्रीशीटर छैलू सिंह (22) पुत्र अर्जुन सिंह निवासी खाराबेरा हाल निवासी रामेश्वरम नगर पुलिस जोधपुर ने अपराध से संपत्ति अर्जित की थी। डीसीपी ने बताया कि 8 अगस्त को एक गाड़ी को रुकवाया था, जिसमें तीन युवक सवार थे। इनमें छैलू सिंह भी शामिल था। आरोपी नाकाबंदी तोड़ भागे तो पुलिस ने पीछा कर उनको पकड़ लिया। जब आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि वह साइबर अपराध में लिप्त हैं और इसके जरिए बड़ी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की है। जांच में पता चला कि छैलू ने अवैध धन से एक फॉर्च्यूनर व एक आलीशान मकान बनाने में अपराध से प्राप्त धन का उपयोग किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery