Friday, June, 27,2025

बजरी माफियाओं के खिलाफ चलाया अभियान, 25 टीमें कर रही सर्च

जोधपुर: लूणी पुलिस थाने के कांस्टेबल सुनील खिलेरी की बजरी माफिया द्वारा डंपर से कुचलने से हुई मौत के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। डीसीपी-वेस्ट राजर्षि राज वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने लूणी क्षेत्र में बजरी माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ा है। लूणी क्षेत्र की 25 ग्राम पंचायतों में पुलिस टीमों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इसके लिए 25 अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। सर्च ऑपरेशन में 8 एडीसीपी, 4 एसीपी, 13 सर्किल इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के अलावा 175 जवान लगे हुए हैं। बजरी माफिया पर स्थाई अंकुश की तैयारी के साथ अब पुलिस गांव गांव सर्च कर रही है।

1 दर्जन से अधिक आरोपी दबोचे

DCP राजर्षि राज वर्मा ने कहा कि अभियान के दौरान बजरी के अवैध स्टॉक को बरामद करने के साथ कई वाहन जब्त किए गए है। साथ ही, एक दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब कड़ी से कड़ी जोड़कर बजरी के बड़े तस्करों और गुगों को गिरफ्तार करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि अवैध बजरी का इतना बड़ा स्टॉक पहली बार पकड़ा गया है। पुलिस ने हाल ही में एक जेसीबी और 1240 टन बजरी का अवैध स्टॉक भी जब्त किया था।

कुचलने के 2 दिन बाद हुई थी सुनील की मौत

गौरतलब है कि 25 मई को बजरी माफिया ने ऑन ड्यूटी कांस्टेबल को डंपर से कुचल दिया था। पेट और पैर के ऊपर से गाड़ी निकाल दी थी। गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल की 2 दिन इलाज के बाद 27 मई को मौत हो गई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery