Thursday, January, 29,2026

'बालिका वधू' का विवाह पारिवारिक कोर्ट ने किया निरस्त

जोधपुर: सारथी ट्रस्ट की पहल से एक और बालिका को बाल विवाह से मुक्ति मिली। डॉ. कृति भारती के प्रयास से कोर्ट ने बालिका वधू का विवाह निरस्त कर दिया। वर्ष 2005 में महज 34 दिन की उम्र में बाल विवाह की शिकार बालिका वधू सोनिया ने करीब 19 साल तक दंश झेला था। इसे सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी एवं पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डॉ. कृति भारती के संबल और प्रयासों से जोधपुर पारिवारिक न्यायालय संख्या 1 के न्यायाधीश सतीश चंद्र गोदारा ने सोनिया के बाल विवाह को निरस्त करने का फैसला सुनाया। इसके साथ ही सोनिया व परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक गए। सारथी ट्रस्ट की डॉ. कृति भारती ने अब तक 53 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त करवा कर अनूठा रिकॉर्ड बनाया है। एक प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी की 100 प्रभावशाली महिलाओं में शामिल डॉ. कृति भारती ने बताया कि सोनिया को बाल विवाह से मुक्ति मिलना हमारी मुहिम की एक और जीत है। अब सोनिया के बेहतरीन पुनर्वास के लिए प्रयास कर रहे हैं।

डॉ. भारती ने 53 बाल विवाह करवाए निरस्त

सारथी ट्रस्ट की डॉ. कृति भारती ने ही देश का पहला बाल विवाह निरस्त करवाया था। अब तक उन्होंने 53 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त करवाए और करीब 2200 से अधिक बाल विवाह रुकवाए हैं। सीबीएसई ने उनकी मुहिम को कक्षा 11 के पाठ्यक्रम में शामिल किया है। साहसिक मुहिम के लिए उनके नाम कई वर्ल्ड रिकार्ड्स दर्ज हैं।

सारथी के संबल से बाल विवाह मुक्ति की डगर

सोनिया का बाल विवाह जिले के ग्रामीण क्षेत्र में वर्ष 2005 में हुआ था, जब वह केवल 34 दिन की थी। साल 2022 में गौना होने के बाद ससुराल भेजा गया, लेकिन कुछ अभद्रता के कारण वह मजबूरन पिता के घर लौट गई। इस बीच सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी और चाइल्ड एंड वूमन राइट्स एडवोकेट डॉ. कृति भारती की बाल विवाह निरस्त की मुहिम के बारे में पता चला। डॉ. कृति के संबल से सोनिया ने हिम्मत जुटाई और पारिवारिक न्यायालय संख्या 1 में बाल विवाह निरस्तीकरण का वाद दायर किया। डॉ. कृति भारती ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग की, जिसमें दोनों पक्षों की बाल विवाह निरस्त करने पर सहमति बन गई। डॉ. कृति ने न्यायालय में पैरवी करते हुए बाल विवाह के तथ्यों को पेश किया, जिस पर पारिवारिक न्यायालय संख्या 1 के न्यायाधीश सतीश चंद्र गोदारा ने सुनवाई कर बाल विवाह निरस्त का फैसला सुनाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery